उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सुभासपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सुभासपा ने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही खतौली से रमेश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है।
By-elections 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सुभासपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सुभासपा ने मैनपुरी उपचुनाव में रमाकांत कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही खतौली से रमेश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है।
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इन नामों का ऐलान किया है। बता दें कि, मैनपुरी की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हो गई थी। वहीं, खतौली की विधानसभा सीट विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली है। इन सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे।
भाजपा और सपा ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी
बता दें कि, मैनपुरी की लोकसभा और खतौली की विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अभी तक भाजपा और सपा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।