1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजमगढ़ और रामपुर में आगे हुए भाजपा प्रत्याशी, सपा दोनों जगहों पर हुई पीछे

By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजमगढ़ और रामपुर में आगे हुए भाजपा प्रत्याशी, सपा दोनों जगहों पर हुई पीछे

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में हुए चुनाव के बाद आज वो​टों की गिनती की जा रही है। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा में कडी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आगे हो गए हैं और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पीछे हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

By-elections Azamgarh Rampur 2022: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में हुए चुनाव के बाद आज वो​टों की गिनती की जा रही है। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा में कडी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आगे हो गए हैं और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पीछे हो गए हैं।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका

इसके साथ ही रामपुर सीट से घनश्याम लोधी भी आगे हो गए हैं। खबर लिखें जाने तक आजमगढ़ में निरहुआ को 126292 मत मिला, जबकि धर्मेंद्र यादव को 119252 वोट और गुड्डू जमाली को 97354 मत मिला है। हालांकि अभी कई राउंड की वोटों की गिनती बची हुई है। ऐसे में देखना होगा इन दोनों सीटों पर साइकिल दौड़ती या फिर कमल खिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...