1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजमगढ़ में भी खिला कमल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जीते

By-elections Azamgarh Rampur 2022: आजमगढ़ में भी खिला कमल, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जीते

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी कमल खिल गया है।उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत हासिल की है। सपा के गढ़ आजमगढ़ में कमल खिलने के बाद अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 2019 के चुनाव में आजमगढ़ से सपा से अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

By-elections Azamgarh Rampur 2022: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी कमल खिल गया है।उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने जीत हासिल की है। सपा के गढ़ आजमगढ़ में कमल खिलने के बाद अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 2019 के चुनाव में आजमगढ़ से सपा से अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यहां पर उपचुनाव हुए। सपा ने धर्मेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके साथ ही बसपा ने गुड्डू जमाली और भाजपा ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इसके साथ ही रामपुर से घनश्याम लोधी करीब 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत ​दर्ज किए गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे को कड़ी चक्कर दी। बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा के असीम रजा को कड़ी टक्कर दी। दोनों के बीच शुरुआती 10 राउंड की काउंटिंग में आगे-पीछे होने का खेल चलता रहा।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...