1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे : राहुल गांधी

देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यहां पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के स्वागत के खासा इंतजाम किए गए थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, 'देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यहां पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के स्वागत के खासा इंतजाम किए गए थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

आज, #BharatJodoYatra महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। और, इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। इसके साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, जब उन्होंने यह यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष का कहना था कि देश 3,600 किलो मीटर लंबा है। इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता।

लेकिन, उन्होंने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की और वह तिरंगे को श्रीनगर में लहराएंगे। बता दें कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा पर बड़े हमले बोल रहे हैं। महंगाई, बेरोजागारी समेत अन्य मुद्दे को लेकर वो सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...