1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bye-elections: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

Bye-elections: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

देश में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 23 जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 26 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। यूपी की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही पंजाब की संगरूर सीट पर भी उपचुनाव होना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bye-elections: देश में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। 23 जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 26 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। यूपी की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही पंजाब की संगरूर सीट पर भी उपचुनाव होना है।

पढ़ें :- सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ महिला आयोग पहुंची TMC, सीएम ममता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के नाम का ऐलान किया है। इसके साथ 7 विधानसभा सीटों में त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली प्रो. माणिक शाह, अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबारजनगर से मालिना देवनाथ को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की आत्मकूर विधानसभा से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया और झारखंड के मंदर विधानसभा से गंगोत्री कुजुर को प्रत्याशी बनाया है।

पढ़ें :- IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...