1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cabinet expansion: आज शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये बनेंगे मंत्री

Cabinet expansion: आज शाम होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, ये बनेंगे मंत्री

Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज शाम को होगा। इस कैबिनेट विस्तार में जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जायेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज शाम को होगा। इस कैबिनेट विस्तार में जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जायेगी।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बता दें कि, पिछले काफी दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चांए जोरों पर थी लेकिन इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो योगी सरकार ने कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा दी है।

इस कैबिनेट विस्तार में जितिन प्रसाद के अलावा मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार का नाम लिया जा रहा है। बता दें कि, आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गयी है।

जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है।

यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री और यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के यहां के दौरे के बाद इन नामों पर मुहर लगी है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...