मुरादाबाद: मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रही कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक लड़की ने अपना वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में लड़की काफी कॉन्फिडेंट नज़र आ रही है। साथ ही वीडियो में वो अपनी सुधरती हालत के बारे में बताती नज़र आ रही है।
प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री की रिश्तेदार यह लड़की फ्रांस में पढ़ाई कर रही थी। जो जिले के मूढा पांडे क्षेत्र की रहने वाली है। 19 मार्च को फ्रांस से आई छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 21 मार्च को इसकी टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
जिसके बाद इसका इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार उसके इलाज के बाद शुरुआती रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मरीज़ काफी तेजी से ठीक हो रही है। वहीं लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही बाकी लोग भी राहत की सांस ले रहे है।
रूपक त्यागी