1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Camphor Miraculous Benefits : कपूर के चमत्कारी फायदे है,लाइफस्टाइल संबंधी दिक्कतें दूर होंगी

Camphor Miraculous Benefits : कपूर के चमत्कारी फायदे है,लाइफस्टाइल संबंधी दिक्कतें दूर होंगी

सनातन धर्म में पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर से भगवान की आरती का नियम है। यह यज्ञ और हवन में उपयोग किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Camphor Miraculous Benefits : सनातन धर्म में पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर से भगवान की आरती का नियम है। यह यज्ञ और हवन में उपयोग किया जाता है। कपूर की सुगंध मन को मोह लेती है। कपूर एक खास तरह का रसायन है। जिसका इस्तेमाल पूजा, औषधि और सुगंध तीनों उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है। निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है। कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है। इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है।

पढ़ें :- Vastu Tips : जीवन शैली में दर्पण का विशेष महत्व है, घर में इस दिशा में लगाना चाहिए

थोड़ा सा कपूर लेकर उसे पीस लें। उसमें दो चम्मच लैवंडर ऑयल मिलाएं और ये स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें तो घर सुगंधित रहेगा। ये रूम फ्रेशनर जैसा काम करेगा। त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं। सर्दियों में फटी एड़ियों का सबसे बेहतर इलाज कपूर को माना जाता है।

लौंग तथा कपूर जला दिया करें
पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति हेतु, कपूर जलाने से देव दोष व पितृ दोष का शमन होता है।धनवान बनने के लिए, रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन-धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...