1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कैप्टन की टीम हुई और मजबूत, पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

कैप्टन की टीम हुई और मजबूत, पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की इकाई को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद उन्होंने आप के बागी विधायकों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस बीच सीएम अमरिंदर सिंह खुद आज पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की इकाई को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद उन्होंने आप के बागी विधायकों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस बीच सीएम अमरिंदर सिंह खुद आज पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही उन्होंने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला शामिल हैं। तीनों ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ली। सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ते ही पंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के इसकी घोषणा की। ट्वीट में लिखा है, ‘दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक और पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल खैरा के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया।’

बता दें कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन नेताओं के पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि इसके लिए सोनिया गांधी ने भी स्वीकृति दे दी थी। उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं के कांग्रेस में आने से पार्टी और मजबूत होगी। तीनों नेताओं की जॉइनिंग के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रीनीत कौर भी मौजूद थीं।

 

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...