1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Car Sales In January 2023 : जनवरी में कारों की बिक्री बढ़ी, ये गाड़ियां ग्राहकों की पसंद बनी

Car Sales In January 2023 : जनवरी में कारों की बिक्री बढ़ी, ये गाड़ियां ग्राहकों की पसंद बनी

वर्ष 2023 के शुरूआत में कारों की विक्री के शुभ संकेत मिल रहे है। बाजार में उत्साह दिख रहा है। कार बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Car Sales in January 2023 : वर्ष 2023 के शुरूआत में कारों की विक्री के शुभ संकेत मिल रहे है। बाजार में उत्साह दिख रहा है। कार बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  साल 2023 के पहले महीने में ज्यादातर कार निर्माता कंपनियों ने बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। हुंडई (Hyundai) और टाटा (Tata) कंपनी की कारों के बीच कड़ी प्रतिस्र्पधा देखने को मिली। यहां जनवरी 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली कारों बारे में जानकारी दी गई है।

पढ़ें :- Auto News: तो जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा दांव लगायेगी महिंद्रा, कंपनी ले सकती है बड़ा फैसला!

किआ
कार बिक्री के मामले में देश में हुंडई की सिस्टर कंपनी Kia भी टॉप 5 में शामिल है। जनवरी 2023 में किआ ने 48.2 फीसदी बढ़त के साथ 28,634 गाड़ियां बेचीं। जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी की 19,319 कारें बिकीं थी।

महिंद्रा
किआ के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम Mahindra का है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई Mahindra XUV400 e-SUV के देश में पेश की। जनवरी 2023 में  Mahindra ने SUV सेगमेंट की कुल 33,040 गाड़ियां बेचीं। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी के समान सेगमेंट की 19,860 गाड़ियां बिकीं थीं। पिछले साल के मुकाबले  Mahindra ने बिक्री के मामले में 66.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।  Mahindra की bolero सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही।

टाटा मोटर्स 
टाटा की नेक्सन (Tata Nexon) लगातार Creta मॉडल को बिक्री के मामले में पछाड़ती रही है। जनवरी 2023 में कंपनी की कुल बिक्री की डेटा 47,990 रही। जबकि पिछले साल की समान अवधि (जनवरी 2022) में टाटा की 40,780 गाड़ियां बिकीं थीं। सालाना आधार पर देखें तो इस बार 17.7 फीसदी की बिक्री में बढोतरी हुई है।

हुंडई
कार बनाने वाली साउथ कोरिया की कंपनी Hyundai की जनवरी 2023 में कुल 50,106 गाड़ियां बिकीं। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 44,022 गाड़ियां बेचीं थी। सालाना आधार पर देखें तो हुंडई ने बिक्री में 13.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। Tata Motors के बिक्री के आकड़ों से तुलना करें तो हुंडई की जनवरी 2023 में 2,116 गाड़ियां अधिक बिकीं हैं।

पढ़ें :- Auto News-Verna 2023: Hyundai ने  इस कीमत में पेश की Verna 2023, जानिए  फीचर अन्य डिटेल्स

मारुति सुजुकी 
Maruti Suzuki कार बाजार में अपनी बादशाहत बनाये हुए है। अपनी प्रोडक्ट पोर्टफोलिओ, बिक्री, सर्विस नेटवर्क और किफायती दामों के कारण कंपनी की गाड़ियां ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी की 14.3 फीसदी बढ़त के साथ कुल 1,47,348 कारें बिकीं हैं। जबकि जनवरी 2022 में कंपनी की 1,28,924 गाड़ियां बिकीं थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...