1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी पर दर्ज हुआ बिहार के बेगूसराय में मुकदमा, जानें क्या है मामला

महेंद्र सिंह धोनी पर दर्ज हुआ बिहार के बेगूसराय में मुकदमा, जानें क्या है मामला

बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अभियुक्त बनाया गया है। इस केस में धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों के नाम अभियुक्तों में शामिल हैं। केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है। मामला 30 लाख रुपये का चेक बाउंस हो जाने का है। केस सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। सीजेएम ने यह केस एक अन्य कोर्ट में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अभियुक्त बनाया गया है। इस केस में धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों के नाम अभियुक्तों में शामिल हैं। केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है। मामला 30 लाख रुपये का चेक बाउंस हो जाने का है। केस सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। सीजेएम ने यह केस एक अन्य कोर्ट में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया है।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

इस केस में नीरज कुमार निराला की ओर से पूर्व क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ साथ कंपनी के सीईओ राजेश आर्य, स्टेट हेड अजय कुमार, मार्केटिंग हेड अर्पित दूबे, एमडी इमरान जफर, मार्केटिंग मैनेजर वंदना आनंंद और निदेशक महेन्द्र सिंह समेत 8 को अभियुक्त बनाया गया है। केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है। मामला 30 लाख रुपये का चेक बाउंस हो जाने का है।

केस सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। सीजेएम ने यह केस एक अन्य कोर्ट में सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर दिया है। दायर परिवाद के मुताबिक वर्ष 2021 में डीएस इंटरप्राइजेज बेगूसराय नामक एजेंसी के साथ उर्बरक कंपनी ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया, नई दिल्ली ने अपने एक खास प्रोडक्ट की बिक्री के लिए करार किया। एजेंसी ने प्रोडक्ट के लिए कंपनी को 36.81 लाख का भुगतान किया।

कंपनी ने एजेंसी को खाद तो भेज दिया लेकिन मार्केटिंग में सहयोग नहीं किया, जिसका वादा किया गया था। बाद में शिकायत करने पर कंपनी ने एजेंसी में फंसा खाद हुआ वापस ले लिया और बदले में 30 लाख का चेक दिया। मालिक ने जब चेक बैंक भेजा तो बाउंस हो गया। इसकी सूचना बार बार देने के बाद भी कंपनी के अधिकारी या रिप्रजेंटेटिव ने ध्यान नहीं दिया।

एजेंसी मालिक के अधिवक्ता ने कंपनी को चेक बाउंस हो जाने का लीगल नोटिस भी भेजा पर, दुकानदार को राहत नहीं मिली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रोडक्ट का विज्ञापन किया था। इस वजह से नीरज कुमार निराला ने धोनी पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है। धोनी पर मुकदमा दर्ज कराये जाने के बाद ये मामला सुर्खियां बन गया है।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...