1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से CBI कर रही है पूछताछ, AAP के रोड शो को BJP ने बताया जश्न-ए-भ्रष्टाचार

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से CBI कर रही है पूछताछ, AAP के रोड शो को BJP ने बताया जश्न-ए-भ्रष्टाचार

'सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) से आज सीबीआई पूछताछ कर रही है। इससे पहले मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपने समर्थकों के साथ रोड़ शो किया। इसको लेकर अब भाजपा ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर निशाना साधा है। BJP ने इसे जश्न-ए-भ्रष्टाचार बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने इसको लेकर प्रेसवार्ता की और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

उन्होंने कहा कि, ‘सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आमदी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मनीष सिसोदिया जी (Manish Sisodia) मैं ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। संबित पात्रा ने कहा कि, सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे भगत सिंह जी का भी अपमान और महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी जी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए।

 

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...