1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर समेत 20 से अधिक जगहों पर कि छापेमारी, ट्वीट कर कहा

CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर समेत 20 से अधिक जगहों पर कि छापेमारी, ट्वीट कर कहा

शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

इस कार्यवाही को लेकर आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। इसको लेकर नेता ने ट्वीट कर लिखा कि- ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

उन्होंने साथ ही लिखा कि सीबीआई आई है।  उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।


इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआई की कार्रवाई पर करारा पलटवार करते हुए ट्वीट किया है कि-जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...