नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो रही हैं, जिसमें दसवीं कक्षा के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2020 को खत्म होंगे वहीं 12 क्लास के एग्जाम 15 फरवरी 2020 से शुरू होकर 30 मार्च 2020 को खत्म होंगे।
बात करें 10वीं की तों 26 फरवरी को इंग्लिश का एग्जाम है, इसके अलावा कन्नड़ को छोड़कर सभी भारतीय भाषाओं का पेपर 24 फरवरी को होगा। वहीं 29 फरवरी को हिंदी का पेपर है। साइंस का पेपर 4 मार्च को पड़ रहा है। वहीं मैथ्स का एग्जाम 12 मार्च को होगा। इसके अलावा सोशल साइंस का पेपर 18 मार्च को होगा।
इन सभी पेपर्स की टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेंगी। कुछ पेपर्स की अवधि 2 घंटे की रहेगी यानी सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक।