नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हमारी चुनाव प्रक्रिया देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जनता ने हिंसा, गड़बड़ी और कोरोना के चलते कम मतदान जैसी सारी नकारात्मक आशंकाओं को खारिज कर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि कभी हम दो सीटों पर थे और दो कमरों से पार्टी चलती थी। आज भारत के हर कोने में है। पीएम मोदी ने कहा कि हम वो सभी काम करेंगे जो लोगों के हित में हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा आज एक ऐसी पार्टी है जो लोगों की जरूरतों को समझती है और अपने वादों को पूरा करती है। पीएम ने कहा कि आज देश के नवजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा आज भाजपा पर है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दलितों और पीड़ितों को आज सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा पर है। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। एनडीए जादुई आंकड़ा हासिल कर एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं।
इसके साथ की कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। हालांकि, इस बार उनकी पार्टी जदयू को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है। जेडीयू को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं। उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था। बिहार में चुनावी नतीजों के आने के बाद बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में भी जश्न शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचकर जीत की खुशियां मना रहे हैं।