नई दिल्ली: साल 2020 में एक तरफ जहां कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में फैला वहीं दूसरी तरफ कई टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स ने जनम-जनम तक साथ रहने का वादा करते हुए शादी रचाई।
आपको बता दें, इनमें से कई सेलेब्स ने तो खूब धूमधाम से शादी रचाई तो वहीं कुछ सेलेब्स ने गुपचुप तरीके से शादी की। आज हम आपको टीवी और बॉलीवुड जगत की ऐसी हस्तियां बताने वाले हैं जिन्होंने 2020 में शादी रचाई।
View this post on Instagram
पढ़ें :- शादीशुदा होने के बावजूद, ये 6 अभिनेत्रियां कुंवारी लड़कियों की तरह जीवन जीती हैं, उनकी शैली को देखें
अब बता करते हैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की। काजल ने 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं।
आपको बता दें, कोरोना की वजह से काजल की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी लोग ही शामिल हो पाए। शादी के बाद काजल हनीमून के लिए मालदीव गई थीं। काजल ने मालदीव से अपने हनीमून की कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉलीवुड की अभिनेत्री फिल्मों में हिट हैं लेकिन पढ़ाई में फ्लॉप हैं, उनमें से केवल 5 वीं तक पढ़ाई की है
सबसे पहले शुरुआत करते हैं ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘डांस प्लस’ फेम पुनीत पाठक की। पुनीत ने अपनी गर्लफ्रेंड निधी सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। पुनीत पाठक और निधी सिंह की शादी से जुड़े वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को इनके पहले प्यार ने दिया था धोखा, नम्बर 3 का रहा था बिग बी से अफेयर!
फेमस सिंगर नेहा कक्कर भी इस साल शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी रचाई है। दोनों के बीच प्यार ‘नेहू दा व्याह’ गाने के सेट पर हुआ, जिसके बाद नेहा और रोहनप्रीत ने शादी का फैसला किया। नेहा कक्कड ने हनीमून के लिए दुबई को चुना। सोशल मीडिया पर नेहा ने अपने हनीमून की कई फोटो भी शेयर की हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी इसी साल गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी रचाई है। दोनों एक दूसरे को 10 साल से डेट कर रहे थे। इस बात का खुलासा आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया था।
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने विदेशी लड़कों से की है शादी, नंबर 3 का पति है 10 साल छोटा!
इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ लॉकडाउन में गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। इस साल की शुरुआत में नताशा ने हार्दिक पंड्या से सगाई कर के सबको चौंका दिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्तय पांड्या।
View this post on Instagram
‘बाहुबली’ स्टार राणा दग्गुबती ने मिहिका बजाज से 8 अगस्त को शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इस शादी में कोरोना की वजह से परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी हैदराबाद में रामानायडू स्टूडियो में हुई थी।
साल 2020 में सबसे ज्यादा पूनम पांडे की शादी की खबर ने चौंकाया था। वैसे तो पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों को हैरान करती ही रहती हैं, लेकिन उनकी शादी की खबर सुन सभी काफी चौंक गए थे। पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी की है। दोनों ने ही बड़े गुपचुप अंदाज में शादी की थी। जिसके बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर शादी की खबर सुनाई थी।
View this post on Instagram
सना खान ने मौलाना मुफ्ती अनस खान से शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। उन्होंने अनस संग अपनी शादी की फोटो शेयर की है। हाल ही में दोनों की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि सना और अनस ने 20 नवम्बर को शादी की थी।
View this post on Instagram
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने प्रेमी ज़ैद दरबार के साथ 25 दिसंबर शादी हुई। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘कुबूल है।’