1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, दिया गया Z+ सिक्योरिटी कवर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, दिया गया Z+ सिक्योरिटी कवर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को लेकर ये फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब उनके सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर Z+ किया गया है। लिहाजा, अब उन्हें पूरे देश में जेड प्लस की सुरक्षा दी जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को लेकर ये फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब उनके सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर Z+ किया गया है। लिहाजा, अब उन्हें पूरे देश में जेड प्लस की सुरक्षा दी जाएगी। अभी हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) के पास पूर्वोत्तर में जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने असम के ​मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया। मंत्रालय के अनुसार, यह तय किया गया कि पूर्वोत्तर में उनकी मौजूदा जेड कैटेगरी सीआरपीएफ सुरक्षा को बढ़ाकर पूरे भारत में जेड प्लस श्रेणी का किया जाएगा।

गौरतलब है कि, इससे पहले गृहमंत्रालय ने खुफिया जानकारी के आधार पर उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा में इजाफा किया था। इससे पहले साल 2013 में उन्हें सीआरपीएफ कमांडोज की जेड कैटेगरी सुरक्षा दी गई थी। खबरें थी कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से खतरे की जानकारी के बाद सरकार ने सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...