1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथाट को केंद्र सरकार ने लिखा पत्र, कहा-नई पॉलिसी को अस्वीकार्य

व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथाट को केंद्र सरकार ने लिखा पत्र, कहा-नई पॉलिसी को अस्वीकार्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस बीच भारत सरकार ने नई पॉलिसी को अस्वीकार्य करते हुए कंपनी से इसे वापस लेने को कहा है। केंद्र सरकार ने व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथार्ट को खत लिखकर कहा है कि सेवा, गोपनीयता शर्तों में कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं है।

पढ़ें :- मत करना ये काम हमेशा के लिए बैन हो जाएगाा आपका WhatsApp, जानें डिटेल

केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप गोपनीयता नीति में प्रस्तावित बदलाव गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं, उन्हें वापस लेना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सऐप के सीईओ विल कैथार्ट को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि, व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है और उसकी सेवाओं के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

पत्र में कहा गया कि व्हाट्सऐप की सेवा और प्राइवेसी पॉलिसी में प्रस्तावित बदलाव भारतीय नागरिकों की पसंद और स्वायत्तता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं। मंत्रालय ने व्हाट्सऐप से प्रस्तावित बदलावों को वापस लेने और सूचना गोपनीयता, चयन की आजादी और डेटा सुरक्षा को लेकर अपने नजरिए पर फिर से विचार करने को कहा। लेटर में कहा गया कि भारतीयों का उचित सम्मान किया जाना चाहिए, और व्हाट्सऐप की सेवा, गोपनीयता शर्तों में कोई भी एकतरफा बदलाव उचित और स्वीकार्य नहीं है।

 

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...