1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, इस बार मां दुर्गा घोड़े की सवारी करके आएगी

13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, इस बार मां दुर्गा घोड़े की सवारी करके आएगी

पूरे भारत भर में बड़े ही धूम-धाम के साथ एक वर्ष में दो प्रमुख नवरात्रि मनायी जाती है, शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि। चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व माना जाता है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ: पूरे भारत भर में बड़े ही धूम-धाम के साथ एक वर्ष में दो प्रमुख नवरात्रि मनायी जाती है, शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि। चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व माना जाता है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है। कई भक्त पूरे 9 दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए व्रत रहते हैं।इस साल नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होंगे और नवमी तिथि 21अप्रैल को होगी। ऐसे में इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों के होंगे। पंचांग के अनुसार कोई तिथि क्षय नहीं होगी।इस बार नवरात्रि का प्रारंभ अश्विनी नक्षत्र मे होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अश्विनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह केतु है और देवता अश्विनी कुमार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अश्विनी कुमार आरोग्य के देवता हैं। दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक यह योग बन रहा है।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार के दिन हो रही है। इसलिए इस बार मां दुर्गा घोड़े की सवारी करके आएगी। भगवतपुराण के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करती है तो इसका असर गंभीर होता है। प्राकृतिक आपदाएं, सत्ता में उथल-पुथल जैसी कई विपदा आ सकती हैं।

कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त

सामान्य मुहूर्त
सुबह 05:43 बजे से 08:43 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 11:36 बजे से 12:24 बजे तक

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

अमृत मुहूर्त
दोपहर 11:50 बजे से 01:25 बजे तक

देवी का दिन

 

13 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना

14 अप्रैल, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता पूजा
18 अप्रैल, रविवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल, सोमवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
21 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, भगवान राम का जन्म दिवस।
22 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...