1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि व्रत का पारण इस दिन किया जाएगा, जानें कलश विसर्जन की पूजा विधि

Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि व्रत का पारण इस दिन किया जाएगा, जानें कलश विसर्जन की पूजा विधि

मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि व्रत में 10 अप्रैल को नवमी की तिथि है और 11 अप्रैल को नवरात्रि की दशमी तिथि है। जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि व्रत में 10 अप्रैल को नवमी की तिथि है और 11 अप्रैल को नवरात्रि की दशमी तिथि है। जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल 2022, सोमवार को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा। इसी दिन कलश विसर्जन किया जाएगा।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2024 : शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश करने वाले है, जानें क्या प्रभाव पड़ सकता है

नवरात्रि व्रत का पारण विधि पूर्वक करना चाहिए। इसलिए इस दिन देवी दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करके विसर्जन करना चाहिए। पूजा और विसर्जन के बाद ब्राह्मणों को फल, उपहार, वस्त्र, दान-दक्षिणा आदि (अपनी इच्छा अनुसार) देनी चाहिए। साथ ही उपरोक्त चीज़ें 9 कन्याओं को भी कन्या पूजन करके देनी चाहिए।

नवरात्रि में मां की सवारी का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा की आगमन सवारी घोड़ा थी। लेकिन मां का गमन महिष यानि भैंस की सवारी से हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार जब मां भैंस पर सवार होकर विदा लेती हैं तो रोग और रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...