1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूर्ण होने से पहले दान करें ये चीजें, मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूर्ण होने से पहले दान करें ये चीजें, मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न

सनातन धर्म में नवरात्रि को परम पुनीत माना जाता है। यह वह अवसर होता है जब भक्त गण मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2023: सनातन धर्म में नवरात्रि को परम पुनीत माना जाता है। यह वह अवसर होता है जब भक्त गण मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते है। मां अंबे को प्रसन्न करने के लिए भक्त गण कठिन व्रत का पालन करते हैं और मां जगजननी को प्रसन्न करने का प्रयास करते है। ऐसे में अगर आप मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि समाप्त होने से पहले कुछ चीजों का अवश्य दान करें।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता रानी जिस भक्त पर अपनी कृपा बरसाती हैं उसके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होते हैं और समस्याओं से छुटकारा मिलता है

पढ़ें :- Chaitra Navratri Mahanavami 2023: महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की आराधना, पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं

लाल चूड़ियां
नवरात्रि में मां दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। कहते हैं मां दुर्गा को सुहाग की सामग्री अर्पित करते से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता हैण् ऐसे में नवरात्रि के शुभ दिनों में लाल रंग की चूड़ियां दान करना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

वस्त्र
नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को वस्त्र दान करना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में आ रही नकारात्मकता और दुख दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

पुस्तक
किताबें ज्ञान का भंडार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में किताबें दान करना भी लाभकारी माना गया है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दुख नहीं आता और मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि  व्रत के चौथे दिन मां दुर्गा के इस स्वरूप की जाती है उपासना, मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...