1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri Fast Energy Rich Fruits : नवरात्रि व्रत के दौरान आप फलों का सेवन कर सकते, नहीं आयेगी कमजोरी

Chaitra Navratri Fast Energy Rich Fruits : नवरात्रि व्रत के दौरान आप फलों का सेवन कर सकते, नहीं आयेगी कमजोरी

चैत्र नवरात्रि  व्रत के  दौरान लोग 9 दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहते हैं और व्रत रखते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri Fast Energy Rich Fruits: चैत्र नवरात्रि  व्रत के  दौरान लोग 9 दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहते हैं और व्रत रखते हैं। इस दौरान कुछ लोग निराजल और कुछ लोग फलाहार करते हैं। शरीर के लिए दिनभर में कुछ न कुछ प्रोटीन चाहिए होता है, नहीं तो कमजोरी आ सकती है। इसलिए व्रत के दौरान आप फलों का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देते रहते हैं। व्रत के दौरान फलों का सेवन करने से पाचन बढ़िया रहता है फाइबर रिच डाइट लेने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। खासकर गर्मी के इस मौसम में बार-बार प्यास भी नहीं लगती। इतना ही नहीं ताजे फल खाने से एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या भी दूर होती है। शरीर डिटॉक्स होता है।

पढ़ें :- Rudraksh : रुद्राक्ष धार्मिक एवं औषधीय वृक्ष है, धारण करने से मन को शांति मिलती है

1.  संतरा खाने के फायदे
व्रत के दौरान संतरा खा सकते हैं। यह सात्विक में आता है। संतरा विटामिन सी, फॉस्‍फोरस] फाइबर] आयोडीन] सोडियम] कैल्शियम से भरपूर होता है] इसमें 84 से 89 प्रतिशत पानी होता है। इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं संतरे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर, कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2.  सेब खाने के फायदे
सेब विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कमजोरी दूर करता है। इसके सेवन से शरीर को फाइबर मिलता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है साथ ही एनर्जी देता है।

3.  केला खाने के फायदे
व्रत के दौरान शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। केले के सेवन से भूख कम लगती है। यह शरीर को एनर्जी देते रहता है। केले में पोटैशियम, कॉर्ब्स, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप इसे दही और दूध के साथ भी खा सकते हैं।

पढ़ें :- Bhojan Karane Ke Niyam : भोजन करते समय न करें ये काम, जानें इसके शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...