1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri Mahanavami 2023: महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की आराधना, पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं

Chaitra Navratri Mahanavami 2023: महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की आराधना, पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं

चैत्र नवरात्रि की नवमी 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को है। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri Mahanavami 2023: चैत्र नवरात्रि की नवमी 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को है। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। नवरात्रि पूजा के नवमें दिना माता अपने भक्तों की पूजा स्वीकार करतीं है। मां के भक्त  नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर माता को प्रसन्न करते है।  माता रानी महालक्ष्मी के कमल पर विराजमान हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना गया है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूर्ण होने से पहले दान करें ये चीजें, मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न

नवमी तिथि पूजा विधि
स्नान कराने के बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएंए पुष्प अर्पित कर मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। फिर मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। मंत्र जाप के बाद मां की आरती करें।

मां सिद्धिदात्री का भोग

नवरात्रि की नवमी को मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा आदि का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

पूजा मंत्र

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि  व्रत के चौथे दिन मां दुर्गा के इस स्वरूप की जाती है उपासना, मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...