Chandra Grahan 2022: अब साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 08 नवंबर को लगने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है।

बता दें कि पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 16 मई 2022 को लगा था। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल…
आखिरी चंद्र ग्रहण कब है?
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।
जानें कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है।
जानें कब लगता है चंद्र ग्रहण ?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है।