1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Chane Ke Saag Ke Fayde: जाड़े में खा लिया चने के साग तो पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां, जानें फायदे

Chane Ke Saag Ke Fayde: जाड़े में खा लिया चने के साग तो पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां, जानें फायदे

भारतीय खानपान की श्रंखला में चना सबसे चमकदार रंग बिखेरता है। चना को भारतीय व्यंजन का मंत्री कहा जाता है। कच्चा और पका और भुना इसके साथ् ही पिसा हुआ, सभी रूप में चना अमीर गरीब सभी का व्यंजन बना हुआ है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chane Ke Saag Ke Fayde : भारतीय खानपान की श्रंखला में चना सबसे चमकदार रंग बिखेरता है। चना को भारतीय व्यंजन का मंत्री कहा जाता है। कच्चा और पका और भुना इसके साथ् ही पिसा हुआ, सभी रूप में चना अमीर गरीब सभी का व्यंजन बना हुआ है। सर्दियों में  लोग चने का साग चटखारे लेकर खाते है। चने का साग और धनिया लहसुन की चटनी का अद्भुत मेल है। चने का साग स्वाद में रंग जमा देता है। इस साग के कई फायदे है।

पढ़ें :- Lassi In Summer : गर्मियों लिए उत्तम ईंधन का काम करती है मीठी लस्सी , जानें इसके फायदे

चने का साग स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। डायबिटीज से लेकर त्वचा रोग सहित कई की परेशानियों से यह छुटकारा दिला सकता है। चने के साग में कई तरह के पोषक तत्व, जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर पाया जाता है, जो कई परेशानियां जैसे कब्ज, डायबिटीज से छुटकारा दिला सकता है।

चने के साग में पर्याप्त मात्रा में फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार होता है। इसके अलावा चने का साग प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। इतना ही नहीं, डाइट में चने के साग को शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...