1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Chara Ghotala: चारा घोटाले मामले में लालू यादव दोषी करार, डोरंडा कोषगार से जुड़ा है मामला

Chara Ghotala: चारा घोटाले मामले में लालू यादव दोषी करार, डोरंडा कोषगार से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पर फैसला आ गया है। रांची स्थिति सीबीआई की ​विशेष अदालत ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए लालू यादव को दोषी करार दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chara Ghotala: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गईं हैं। बहुचर्चित चारा घोटाला में झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी पर फैसला आ गया है। रांची स्थिति सीबीआई की ​विशेष अदालत ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) को दोषी करार दिया है।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

हालांकि, अभी तक इस पर फैसला नहीं आया है। बताया जा रहा है कि अगर तीन वर्ष से ज्यादा की सजा होती है। तो लालू यादव को जेल जाना पड़ेगा उन्हें जमानत नहीं मिलेगी। बता दें कि, इस मामले को लेकर रविवार को ही लालू यादव रांची के लिए रवाना हो गए थे। रांची एयरपोर्ट पर लालू यादव के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

बता दें कि लालू प्रसाद (Lalu Yadav) को अब तक करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। चारा घोटाले के चार मामलों- देवगढ़, चाईबासा, रांची के डोरंडा कोषागार और दुमका मामले में लालू प्रसाद को जमानत दे दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...