1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chardham Yatra 2022: मां गंगा के जयकारों के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ , छह माह के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Chardham Yatra 2022: मां गंगा के जयकारों के साथ चारधाम यात्रा का शुभारंभ , छह माह के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

हिंदू धर्म के परम पवित्र तीर्थ स्थल चार धाम यात्रा की शुरुआत आज हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chardham Yatra 2022 : हिंदू धर्म के परम पवित्र तीर्थ स्थल चार धाम यात्रा की शुरुआत हर भोले नाथ के जयकारों के साथ आज हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वहीं केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए छह मई को खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट सबसे अंत में आठ मई को खुलेंगे। आगामी छह माह तक आम जनता यहां दर्शन करेगी। इसी के साथ वार्षिक चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मां गंगा की उत्सव डोली के सुबह 11.15 बजे गंगोत्री धाम पहुंचने के साथ ही विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री धाम में कपाट खोलने की प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो चुकी थी। श्रद्धालुओं को बेसब्री से धाम के कपाट खुलने के पल का इंतजार था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया में शामिल हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...