लखनऊ। जब बात खाने-पीने की हो तो भूख लग ही जाती है। आजकल खान-पान को लेकर महंगाई काफी बढ़ गई अहै और ऐसे स्कूली बच्चे या फिर जो लोग अपने घरों से दूर रहते हैं उनके लिए रोज़-रोज़ होटल्स का खाना बहुत महंगा पड़ जाता है। ऐसे में आज हमको लखनऊ के कुछ ऐसी जगहों के बारें में बताने जा रहें हैं जो सस्ता भी है और टेस्टी भी। आइए जानते हैं लखनऊ में कहां पर आपको ऐसा खाना मिल सकता है जो आपकी ज़ुबान का टेस्ट खराब भी ना करें और कम पैसों में भरपेट खा भी सकें।
1. बॉम्बे पाव भाजी: लखनऊ में बॉम्बे पाव भाजी का आपको शायद ही कम मिलें। मगर हज़रतगंज के संत फ्रांसिस स्कूल के सामने इस जगह पर आपको पाव भाजी खाने को मिल जाएगा। यहां आप 100 रूपए में चटपटी पाव भाजी का आनंद ले सकते है।
2. दाल चावल: अगर आप घर जैसा खाना खाने के शौकीन हैं तो हज़रतगंज के मुद्रा काम्प्लेक्स, मदन मोहन मालवीय रोड, पर दाल छावा रोटी सब्जी जैसा टेस्टी खाना खा सकते हैं। इस जगह आपको 100 रूपए के अंदर बढ़िया दाल चावल खाने को मिलता है | यहां अलग अलग कोम्बोस मिलते है जिसमें से अपनी इच्छा अनुसार दाल-चावल, रोटी-पराठा कुछ भी खा सकते है।
3. रोस्टेड रूस्टर: अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो सहारा प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमती नगर में नॉन वेज फ़ास्ट फ़ूड खाने को मिल जाएगा। यहां वेज बर्गर, रोल्स, सैंडविच और शेक्स ये सब आपको 100 रूपए के अंदर अंदर मिल जाएंगे। हालांकि कुछ और टेस्ट करने के लिए थोड़ा और खर्चा करना पड़ सकता है पर उसके भी दाम बहुत सामान्य है।
4. रोलारप्पा: यह जगह हज़रतगंज अशोक मार्ग, सप्रू मार्ग क्रासिंग के पास हैं। यहां तरह तरह के वेज-नॉन वेज रोल्स मिलते है और इनमे से कई सारे 100 रूपए से कम में मिल जाते हैं। इसके अलावा आप यहां मोमोस और चाइनीस फ़ूड का मज़ा भी ले सकते है।
5. नैनीताल मोमोस: यह जगह विराम खंड, गोमती नगर में है। यहां आपको आज भी 100 रूपए के अंदर मज़ेदार मोमोस खाने को मिल जाएंगे। यहां स्टीम मोमोस, फ्राइड मोमोस, तंदूरी मोमोस और न जाने कितनी वैराइटी के मोमोज बहुत काम दामों में मिलते हैं।
6. रॉयल हट की चाट: यह जगह हज़रतगंज में सहारागंज मॉल के सामने है जो कि सबसे फेमस चाट की दुकानों में से एक है। यहां आपको 100 रुपेय के अंदर बहुत सी वैरायटी की लज़ीज़ चाट खाने को मिल जाएंगे। यहां की बास्केट चाट काफी फेमस हैं। जिसे खाकर आपका पेट भर सकता है।
7. इदरीस की बिरयानी: अगर आप बिरयानी के शौकीन हैं तो आप यहां ज़रूर जाए। यह जगह चौक के पाटानाला पुलिस चौकी के सामने है। यहां की अवधी बिरयानी सिर्फ लखनऊ में ही नहीं बल्कि शहर से बहार भी काफी फेमस है। सबसे अछि बात यह है की इस लाजवाब बिरयानी का स्वाद चखने के लिए आपको 100 रूपए से कम ही खर्च करने होंगे।
8. मार्क्समैन: यह जगह हजरतगंज मकबरा रोड के पास हैं। यह कैफे शहर में तब खुला था जब लखनऊ में इतने कैफेस नहीं खुले थे। यह जगह लखनऊ वालो के खाने पीने के शौक का ख्याल रख रही है। यहाँ का डोसा, नूडल्स, शेक्स आपको 100 रूपए के अंदर मिल जाते हैं।