1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: मुंबई को हराकर प्ले आफ की दौड़ में बनी रह सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022: मुंबई को हराकर प्ले आफ की दौड़ में बनी रह सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जब भी यह दोनों टीमें आपस में भिड़ती है तो मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर होता है। हालांकि इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। जब भी यह दोनों टीमें आपस में भिड़ती है तो मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर होता है। हालांकि इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन-15 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है।

पढ़ें :- IPL Point Table : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

cसीएसके और एमआई के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है, पिछले मैच में चेन्नई ने धोनी के दम पर मुंबई को तीन विकेट से धूल चटाई थी। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 59वां मैच 12 मई को खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 59वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...