1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chhattisgarh Municipal election Result Live : कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत और भाजपा को लगा बड़ा झटका

Chhattisgarh Municipal election Result Live : कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत और भाजपा को लगा बड़ा झटका

Chhattisgarh Municipal election Result Live : प्रेमनगर (सूरजपुर) के 15 वार्डो के नगर पंचायत में कांग्रेस (Congress) की 11 पर जीत और भाजपा (BJP) के हिस्से 2 सीट आई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chhattisgarh Municipal election Result Live : प्रेमनगर (सूरजपुर) के 15 वार्डो के नगर पंचायत में कांग्रेस (Congress) की 11 पर जीत और भाजपा (BJP) के हिस्से 2 सीट आई हैं। धमतरी – नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस प्रत्याशी घनानंद ने की जीत दर्ज की है। बीजेपी के निर्मला कोसरिया को 39 मतों से हराया है।

पढ़ें :- आप ने बीजेपी, तिहाड़ जेल प्रशासन, दिल्ली के उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम केजरीवाल को दी जा रही है धीमी मौत

भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 सीटों पर कांग्रेस तो 5 पर भाजपा जीती है। वहीं भोपालपटनम नगर पंचायत में अभी तक पूरे 15 सीटों पर कांग्रेस जीत चुकी है। कांग्रेस का जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस सिटी सरकार पर काबिज होगी।

भाजपा के अभेद किले में कांग्रेस की सेंध लगाते हुए 15 वार्डो में 11 पर कांग्रेस ने कब्जा किया है, जबकि दो सीटों पर भाजपा ने दर्ज जीत की है , जबकि दो वार्डो में निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

कुरूद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत दर्ज करते हुए भाजपा के प्रकाश चनवानी को भारी मतों से हराया है। इसी तरह नरहरपुर नगर पंचायत के 10 वार्ड में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं पांच वार्डों में बीजेपी की बढ़त है।

बेमेतरा- जिले की मारो नगर पंचायत में वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना में करीब दो हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। इसी गिनती से 1393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस चुनाव में कुल 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष, 2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...