1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.40 करोड़ बच्चों को पिलाई जायेगी दवा

मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.40 करोड़ बच्चों को पिलाई जायेगी दवा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उतर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। इस अ​भियान से प्रदेश को पोलियो मुक्त रखने में मदद मिलेगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डफरिन अस्पताल में किया गया। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो वर्ष के बच्चे अनादि को पोलियो पिला कर अभियान की शुरूआत की।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

प्रदेश में एक लाख दस हजार बूथ बनाए गये है। जिससे प्रदेश के पांच साल से कम उम्र के 3.40 करोड़ बच्चों तक पोलियो पहुंचाई जा सकें।59 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर घर जाकर बच्चों को पोलियो पिलाएंगी। 17 हजार मोबाइल टीमें भी बनाई गयी है।

यह अभियान सोमवार, मंगलवार, बुधवार के अलावा शनिवार और रविवार को चलाया जाएगा। इस समारोह के दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद समेत अन्य अफसर मौजूद रहें।

 

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...