1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपनी पुरानी अल्टो कार से विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा-इंसान को कभी भी अपने भूतकाल को नहीं भूलना चाहिए

अपनी पुरानी अल्टो कार से विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कहा-इंसान को कभी भी अपने भूतकाल को नहीं भूलना चाहिए

माचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सादगी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनकी सादगी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कुछ ऐसा ही मंगलवार को हुआ, जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बजट सत्र में शामिल होने के लिए ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Pradesh News:  हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) अपनी सादगी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनकी सादगी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कुछ ऐसा ही मंगलवार को हुआ, जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) बजट सत्र में शामिल होने के लिए ओक ओवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे।

पढ़ें :- कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरीः पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि, विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आज अपनी पुरानी अल्टो कार से विधानसभा पहुंचा। “इंसान को कभी भी अपने भूतकाल को नहीं भूलना चाहिए । चाहे वह जितना भी बड़ा पद हासिल कर ले। भूतकाल की वह परिस्थितियां, परिवार और समाज जो आपके साथ थे, हमेशा आपके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं।”

पढ़ें :- Umesh Pal Murder Case: दो एनकाउंटर, ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई...जानिए उमेश पाल हत्याकांड में अब तक क्या क्या हुआ?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...