1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी सहित अन्य नेताओं ने संत रविदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी सहित अन्य नेताओं ने संत रविदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयन्ती पर कोटिशः नमन। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।

पढ़ें :- Breaking News : BJP के 12 सांसदों ने लोकसभा से इस्तीफा, स्पीकर को सौंपा त्याग पत्र, जानें क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- Terrorist Funding Case : आतंकी यासीन मलिक को मौत की सजा पर सुनवाई 14 फरवरी को

आपको बता दें, उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी संत शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने विचारों से सम्पूर्ण जगत में सामाजिक एकता व समरसता का सन्देश देने वाले, सामाजिक परिवर्तन के महानायक, दर्शनशास्त्री कवि व परमज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयन्ती पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि महान योगी, संत शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन। उनके उपदेश मानव समाज की भलाई के लिए हमेशा संदेश देते रहेंगे।

पढ़ें :- UP News: सौरभ यादव की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-सत्ता के सरंक्षण में अपराध चरम पर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...