1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस की मुश्किलें बढ़ीं, युवती के आरोप पर यौनशोषण की FIR दर्ज

चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस की मुश्किलें बढ़ीं, युवती के आरोप पर यौनशोषण की FIR दर्ज

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की ​मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। प्रिंस पासवान के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति हलचल बढ़ गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की ​मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। प्रिंस पासवान के खिलाफ एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बिहार की राजनीति हलचल बढ़ गयी है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

दरअसल, समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।

बता दें कि, प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया।

युवती ने आरोप लगाया है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...