संभल। नागरिकता कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन अब हिंसक होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान दो बसों में आग लगा दी और पुलिस नोकझोक की। वहीं, पुलिस इस दौरान बसों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।
इसके साथ ही इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अभी तक छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि, यूपी में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और धारा 144 लागू कर दी गयी है।
सपा इस बिल के विरोध में कर रही प्रदर्शन
नागरिकता कानून पर समाजवादी पार्टी का राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गयी है। एहतियात के तौर पर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह मेट्रो लाइन बंद कर दी गई है। अभी भी राजधानी में सपा के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बिल का विरोध किया था।