नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज में शुक्रवार शाम हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि पहले दस लोगों को पकड़ा गया था, जिसके बाद फोटो और वीडियो के जरिए शिनाख्त कर पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, प्रदर्शन और हिंसा को लेकर 40 लोग पुलिस हिरासत में हैं। इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 15 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि, नागरिकता कानून को लेकर शुक्रवार जामा मस्जिद से इसका विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
शाम तक प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिये और एक कार में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं, शुक्रवार जामा मस्जिद में पहुंचे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया था।