नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली में सत्याग्रह आंदोलन करेगी। दिलली पुलिस ने रविवार को इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, जिसके कारण आज सत्यग्रह हो रहा है। इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को युवाओं, छात्रों और अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है।
ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।
देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 23, 2019
राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है। राहुल गांधी ने सत्यग्रह को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।’
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, ‘राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।’ वहीं, प्रियंका गांधी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है।
Dear Students & Youth of 🇮🇳,
It’s not good enough just to feel 🇮🇳. At times like these it’s critical to show that you’re 🇮🇳 & won’t allow 🇮🇳 to be destroyed by hatred.
Join me today at 3 PM at Raj Ghat, to protest against the hate & violence unleashed on India by Modi-Shah.
पढ़ें :- किसान आंदोलनः किसानों की ट्रैक्टर रैली को हर झंडी, पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 23, 2019
इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।’ उन्होंने कहा, ‘देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।’