नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर पूरे देश में विपक्ष व मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। जामिया से शुरू हुआ प्रदर्शन अब देश के कोने कोने में उग्र रूप ले चुका है। वहीं फिल्मी सितारे व सामाजिक कार्यकर्ता भी अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। इसी बीच मशहूर शायर राहत इन्दौरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप हिंदू, मैं मुसलमान, ये इसाई, वो सिख…यार छोड़ो ये सियासत है, चलो इश्क़ करें।’
Aap Hindu, Mai.n Musalmaan, Ye Isaai, Wo Sikh…..
Yaar Chhodo….. Ye Siyaasat hai, Chalo Ishq kare.n……#CAA #NRC #NRC_CAA pic.twitter.com/18gORfgUQD— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) December 20, 2019
पढ़ें :- हेल्ली दारूवाला का वीडियो वायरल, चोली के पीछे गाने की धून पर कर रहीं हैं बेली डांस
आपको बता दें कि नागरिकता कानून संशोधन बिल लोकसभा में 9 दिसंबर, 2019 को पेश किया गया था और उसी दिन पास भी हो गया था, इसके बाद 11 दिसंबर, 2019 को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बिल पेश किया और यहां से भी बिल पास हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने भी स्वीक्रति दे दी तो ये कानून बन गया। इस कानून के विरोध में असम, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।
15 दिसंबर को जामिया में प्रदर्शन हुआ जिसमें कई छात्रों समेत पुलिस के कुछ जवान भी घायल हो गए वहीं 16 दिसंबर सीलमपुर में जमकर प्रदर्शन हुए। इस दौरान स्कूली बस पर भी पत्थर फेंके गए। 17 दिसंबर को देश के दूसरे हिस्सों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए। 19 दिसम्बर को विपक्ष ने भारत बंद का ऐलान किया था, इस दौरान यूपी के कई हिंस्सो में दंगे भड़क गये, पुलिस पर जमकर पथराव किया गया, लखनऊ मेें पुलिस चौकियां जला दी गयी, यूपी के सम्भल में रोडवेज की बसोे में आग लगा दी गयी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 19 दिसंबर, 2019 से देश के कई हिस्सों में धारा 144 लागू है वहीं कुछ जगहो पर इंटरनेट सेवा भी बंद है।
़