लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। यूपी के गोरखपुर, अमरोहा, फिरोजाबाद, बहराइच समेत कई अन्य जिलों में प्रदर्शनकारियों ने बवाल करना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी है।
गोरखपुर— लोग उग्र हो गये हैं और लगातार पुलिस पर पथराव कर रहे हैं।
फिरोजाबाद— यहां पर प्रदर्शनकारियों ने 3 वाहनों को फूंका।
हापुड़— प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया तो पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले। माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
गाजियाबाद— केलाभट्टा इलाके में CAA के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिसबल तैनात।
मुजफ्फरनगर— यहां भी जमकर पत्थरबाजी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया।
बहराईच— दंगाईयों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
कानपुर — कानपुर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये, पुलिस पर जमकर पथराव हुआ।
नोएडा— यहां पर भी जमकर हंगामा शुरू हो गया है।
मिर्जापुर— यहां पर हिंसक प्रदर्शन होने लगा है।
हाथरस— प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।
फैजाबाद— यहां भी प्रदर्शनकारी उग्र हो गये और हिंसा शुरू कर दी है।
फर्रूखाबाद— प्रदर्शनकारी काफी उग्र हो गये है और पथराव करने लगे है।
शामली— प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और हिंसा भी।
बिजनौर— जमकर पथराव, नारेबाजी और बवाल।
सहारनपुर— यहां पर भी जमकर हंगामा।
वाराणसी— प्रदर्शनकारी उग्र हो गये।
मेरठ— प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया।
जौनपुर— यहां पर भी जमकर पथराव
बुलंदशहर— भारी मात्रा में लोग प्रदर्शन कर रहे है, पुलिस के रोकने के बावजूद मार्च निकाला है। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पूरी तरह से लोगों को हटाने की कोशिश की गयी लेकिन लोग मानने को तैयार नही है। लगातार पुलिस पर लोग पथराव कर रहे हैं, आगजनी कर रहे है।