1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin Care : स्किन पर टांके के निशान को हटाना वेहद आसान,जानिए कारगर घरेलू उपाय

Skin Care : स्किन पर टांके के निशान को हटाना वेहद आसान,जानिए कारगर घरेलू उपाय

दाग धब्बे त्वचा की खूबसूरती को कम  करते है। ये इतने भद्दे होते हैं कि मनचाहे कपड़े पहनने पर रोक लगा देते है।ये बदसूरत दाग आमतौर पर पेट, जांघ और हाथों पर देखे जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Skin Care : दाग धब्बे त्वचा की खूबसूरती को कम  करते है। ये इतने भद्दे होते हैं कि मनचाहे कपड़े पहनने पर रोक लगा देते है।ये बदसूरत दाग आमतौर पर पेट, जांघ और हाथों पर देखे जाते हैं। नेचुरल त्वचा की चाह में लोग इन  भद्दे दागों पर हटाने के उपाय तलाशते है। यहां हम टांके के निशान हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।  टांके के निशान को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है केवल उन निशानों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। आईये जानते हैं, टांके के निशान हटाने के लिए घरेलू उपाय।

पढ़ें :- Side effects workout with makeup: मेकअप करके करती हैं वर्कआउट तो जान ले स्किन पर होने वाले साइड इफेक्ट

एलोवेरा
टांके के निशान को कम करने के लिए एलोवेरा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में जाना जाता है, जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने में कारगर साबित हो सकता है।

नींबू 
नींबू के जूस को टांके का निशान पर लगाएं। दस मिनट तक इसे लगाकर ऐसे ही मसाज करते रहें और तब तक करें जब तक नींबू का जूस अवशोषित न हो जाए। इसके बाद गर्म पानी से त्वचा को धो लें। इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

जैतून तेल
जैतून के तेल को तेल को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें।ओलिव ऑयल पोषक तत्वों, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

बादाम
बादाम के तेल में अपने पसंदीदा आवश्यक तेल को मिलाएं। अच्छे से मिश्रण को मिलाने के बाद इसे कुछ सेकेण्ड के लिए गर्म होने को रख दें। गर्म होने के बाद मिश्रण को टांके का निशान पर लगा लें।

पढ़ें :- गर्मियों में पीठ पर हो गयी हैं घमौरियां, तो इन चीजों को लगाने से चुभन और खुजली में मिलेगी आराम

प्याज के रस
टांकों के निशान के लिए यदि बात करें प्याज के रस की तो यह भी कुछ हद तक प्रभावी हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...