1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM भूपेश बघेल बोले-पिछड़ा विरोधी है BJP, पूछा-अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया?

CM भूपेश बघेल बोले-पिछड़ा विरोधी है BJP, पूछा-अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया?

उन्होंने भाजपा द्वारा पिछड़ों का मुद्दा उठाने पर कहा कि भाजपा खुद को पिछड़ों का हिमायती बताती है लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि जब अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया। अगर भाजपा आरक्षण को लेकर इतनी गंभीर है तो बताए कि छत्तीसगढ़ राजभवन में बिल क्यों रोक रखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर लगातार हमले बोले जा रहे हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यलय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार (BJP government) पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

उन्होंने भाजपा (BJP)  द्वारा पिछड़ों का मुद्दा उठाने पर कहा कि भाजपा खुद को पिछड़ों का हिमायती बताती है लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि जब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया। अगर भाजपा आरक्षण को लेकर इतनी गंभीर है तो बताए कि छत्तीसगढ़ राजभवन में बिल क्यों रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों के सम्मान या अपमान की बात कैसे कर सकती है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, देश में तानाशाही चल रही है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता अडानी के मुद्दे को उठाने पर गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि वो जांच से क्यों डर रही है? पूरी भाजपा अडानी का बचाव क्यों कर रही है? राहुल गांधी के संसद में अडानी से जुड़े भाषण को हटा दिया गया है।

पहली बार सत्ता पक्ष ने तीन दिनों तक लोकसभा नहीं चलने दी और इसके बाद मानहानि के मामले में दो साल की अधिकतम सजा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आज देश मे लोकतंत्र को दबाकर संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...