1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीएम केजरीवाल पर लगा तिरंगे के अपमान करने का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी

सीएम केजरीवाल पर लगा तिरंगे के अपमान करने का आरोप, केंद्रीय मंत्री ने लिखी चिट्ठी

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

केंद्रीय मंत्री ने अपने चिट्ठी ​में लिखा है कि सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तिरंगे झंडे को सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किया साथ ही उसे इस तरह से लगाया कि सिर्फ उसका हरा रंग ही दिखाई दे रहा था। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि वह पत्र राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की हम सबकी जिम्मेवारी के उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए लिख रहे हैं।

केजरीवाल जब भी टीवी पर संबोधन के लिए आते हैं तो उनका ध्यान बेबस ही तिरंगे पर चला जाता है। क्योंकि वह उन्हें देश की गरिमा एवं संवैधानिक स्वरूप से भिन्न प्रतीत होता है। बीच में सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया लगता है जो भारत सरकार गृह मंत्रालय के द्वारा निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहित में उल्लिखित भाग 1 के 1.3 में दिए गए मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है।

 

पढ़ें :- हिमाचल विधानसभा के तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर करना स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...