1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-बच्चों को गुंडा और दबंग बनाना है तो उनके साथ जा​इए

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-बच्चों को गुंडा और दबंग बनाना है तो उनके साथ जा​इए

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही खट्टर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही खट्टर सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि, मुझे सबसे अच्छा तब लगता है जब मुझे लोग “हरियाणे का लाल” बोलते हैं। हरियाणा Haryana मेरी जन्मभूमि है।

पढ़ें :- बीजेपी में जाते ही बेदाग हो गए ये भ्रष्टाचारी, अब तक शामिल 25 विपक्षी नेताओं में से 23 को मिली राहत!

जन्मभूमि का कर्ज़ा आदमी 7 जन्मों तक नहीं चुका सकता। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, अपने बच्चों को Engineer, Doctor, वक़ील बनाना चाहते हो तो आम आदमी पार्टी के साथ आइए। साथ ही कहा जो लोग अपने बच्चों को गुंडा, दबंग और बलात्कारी बनाना चाहते हैं तो उनके साथ जाएं। उनकी पार्टी में ऐसे लोग भरे हुए हैं, जो सुबह से शाम तक गुंडागर्दी करते रहते हैं।

इनको पता लग जाए कि देश में कहीं गुंडागर्दी हो गई तो उसका सम्मान करते हैं। इसके साथ ही खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, हरियाणा में पेपर लीक जा जाते हैं। खट्टर साहब, आपसे 1 पेपर नहीं कराए जाते, सरकार क्या चलाओगे? Gujarat, Himachal में भी सारे पेपर लीक हो रहे हैं। Guinness Book में सबसे ज्यादा पेपर लीक करने वाली पार्टी में BJP का नाम लिखा जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, आज मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि सेना के 1 लाख से ज़्यादा खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाए। 2020 के बाद से आज तक Army की भर्ती नहीं हो रही। बच्चे Over-age हो रहे हैं। बच्चे ख़ुदकुशी कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...