1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM ने सुनी पीड़ितों की समस्या, कहा-हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए

CM ने सुनी पीड़ितों की समस्या, कहा-हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए

सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया और पीड़ितों की समस्या सुनी।

By शिव मौर्या 
Updated Date
नई दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया और पीड़ितों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। CM ने कहा कि, हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।
CM ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बता दें कि, CM ने  100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।
रविवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...