1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अखिलेश यादव से मिले CM नीतीश कुमार, मुलायम सिंह का भी जान हालचाल

अखिलेश यादव से मिले CM नीतीश कुमार, मुलायम सिंह का भी जान हालचाल

लोकसभा चुनाव 2024  (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा के साथ ही विपक्ष ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्षी खेमे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वो दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024  (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा के साथ ही विपक्ष ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्षी खेमे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वो दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी

इसी क्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का हालचाल भी जाना। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

ये बातचीत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई। बता दें कि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  खुद को विपक्ष का प्रधानमंत्री का चेहरा बता रहे हैं। इसको लेकर उनका ये दिल्ली दौरा भी था। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...