1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा-पीड़ितों के साथ सदैव खड़ी है सरकार

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा-पीड़ितों के साथ सदैव खड़ी है सरकार

सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ सदैव खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जा रही है। प्रशासन को इसके लिए शख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह विचार गुरुवार को बड़हलगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने व्यक्त किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ सदैव खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद की जा रही है। प्रशासन को इसके लिए शख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह विचार गुरुवार को बड़हलगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्टूबर के महीने में पहली बार बाढ़ देखने को मिल रही है। यद्यपि जो गांव प्रभावित हैं, उन गांवों का मैने बीते 13-14 सितंबर को हवाई सर्वेक्षण कर प्रशासन को बचाव हेतु निर्देश दिया था।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी में मनाया गया हनुमान जयंती

इस बार अप्रत्याशित बाढ़ आई है तो सभी बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। इस विकास खण्ड के कछार को सरयू व राप्ती की बाढ़ से सुरक्षित रखने हेतु सांसद, विधायक व जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव दिया था, हवाई सर्वेक्षण इसी बात को लेकर किया था। यहां राप्ती व सरयू का जो संगम होता है, उसके कारण आस-पास के क्षेत्रों में जल-जमाव व भीषण बाढ़ की समस्या खड़ी होती है। उससे बचाव का रास्ता क्या हो सकता है? उसको देखकर पूरा सर्वे किया जा रहा है।

बरसात के बाद फिर से सर्वे कराकर हम इस कार्य को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस बारें में जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर बाढ़ पीड़ित को जिनके घर में भोजन बनाने की स्थिति नहीं है, उनके लिए दिन में दो बार भोजन की व्यवस्था करें। सुखी खाद्य सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करावें। इसके साथ ही फसल की मुआवजा राशि को बढ़ाकर किसानों को उपलब्ध करावें। जिससे हर किसान को इस आपदा के समय सहायता हो सके। जहां जन-हानि है, वहां चार लाख, जहां अंग-भंग की स्थिति है वहां 75 हजार से 2.5 लाख की सहायता देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

जिनके घर पूरी तरह नदी में विलीन हो गए हैं या बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान या एक लाख बीस हजार की सहायाता राशि उपलब्ध करावें। पशु हानि के लिए दुधारू पशुओं के लिए 37 हजार 500 रूपए की सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि आपके चिल्लूपार आगमन से अब यहां की तकदीर संवर जाएगी। कछार की समस्या अवश्य हल होगी।संचालन जिला महामंत्री सबल सिंह ने किया। सभा में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सांसद कमलेश पासवान, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर,डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, सृंजय मिश्र, अस्मिता चंद, सरोजरंजन शुक्ल, शिवाजी चंद, आशीष राय, मायाशंकर शुक्ल, शत्रुघ्न कसौधन, रतनप्रकाश दुबे, नित्यानंद मिश्र, महेश उमर, वेदप्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत सोनी, धर्मेंद्र तिवारी, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।

इन्हें मुख्यमंत्री ने दिया राशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुर्कवलिया की दुलारी, सीधेगौर की कलावती, सरयाखास की धर्मा देवी, मैभरा की सुमित्रा, सरयाखास के बृजेश, बल्थर के कैलाश, नेतवार पट्टी की माया, सीधेगौर की कमला, पिड़हनी के हरिवंश साहनी, जगदीशपुर की उर्मिला सहित 300 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामाग्री का वितरण किया।

पढ़ें :- बीजेपी की पहचान झूठ और लूट की बनी, भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बनाया सबसे बड़ा गोदाम :अखिलेश यादव

इन क्षेत्रों का भी किया सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीर नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पीड़ितों को बाढ़ राहत सामाग्री वितरित की।

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए बनी यातना गृह'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...