1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kalyan Singh के निधन पर UP में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को Public Holiday : CM Yogi

Kalyan Singh के निधन पर UP में 3 दिन का राजकीय शोक, सोमवार को Public Holiday : CM Yogi

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि 23 अगस्त की शाम उनके पैतृक गांव अतरौली के नरौरा में गंगा घाट पर होगी। इस दिन पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश (Public holiday )भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief minister Yogi Adityanath )ने कल्याण सिंह(Kalyan singh) के निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंत्येष्टि 23 अगस्त की शाम उनके पैतृक गांव अतरौली के नरौरा में गंगा घाट पर होगी। इस दिन पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश (Public holiday )भी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief minister Yogi Adityanath )ने कल्याण सिंह(Kalyan singh) के निधन की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की।

पढ़ें :- महराजगंज जिले में छठवा स्थान प्राप्त कर शिवम ने बढ़ाया मान

सीएम योगी ने बताया कि रविवार की शाम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ Aligarh ले जाया जाएगा। लोगों के दर्शन के लिए वहां स्टेडियम में व्यवस्था हो रही है। अगले दिन सोमवार 23 अगस्त को पार्थिव शरीर उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि अतरौली Atrauli लाया जाएगा। यहां लोगों के दर्शन के बाद नरौरा में गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही शनिवार की देर शाम सीएम योगी पीजीआई PGI पहुंचे। कल्याण सिंह के निधन की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। दो महीने से कल्याण सिंह जी बीमार थे। रात सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सीएम योगी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान कल्याण सिंह ने जो आदर्श प्रस्तुत किये वो आज भी मानक बने हुए हैं। वह श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन Ramjanmbhumi के अग्रणी नेता थे। राममंदिर के लिए सत्ता छोड़ने में भी संकोच नहीं किया। विवादित ढांचा गिरने पर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था। कल्याण सिंह का जाना न केवल समाज बल्कि भारतीय राजनीति Indian Politics की भी बड़ी क्षति है।

सीएम योगी ने बताया कि आज रात ही कैबिनेट की बैठक में शोक प्रस्ताव के साथ ही कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का प्रस्ताव रखा गया। 23 अगस्त को अंत्येष्टि के दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। सीएम योगी ने कल्याण सिंह के शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे लगातार संपर्क में हम लोग हैं। कल्याण सिंह ने जो सपना देखा उसे पूरा करने में हम लोगों ने ताकत लगा दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...