लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतगणना के दौरान वाराणसी सीट पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी कर रहे आईएएस अजय कुमार सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद उन्हें शुभम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। जानकारी होने के बाद उनकी पत्नी आईएएस नीना शर्मा भी वाराणसी पहुंच चुकी थी। शनिवार की सुबह 9.30बजे उनका देहांत हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वरिष्ठ अधिकारियों ने अजय कुमार को श्रद्घांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि अजय कुमार सिंह (50) पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।