1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के किए दर्शन

दीपोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) का स्वागत पर्यटन एवं स्ंस्कृति मंत्री जय वीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) का स्वागत पर्यटन एवं स्ंस्कृति मंत्री जय वीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने किया। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी समेत अन्य अधिकारियों के साथ राम कथा पार्क एवं राम पैड़ी का जायजा लिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव के उद्घाटन सत्र को ध्यान में रखकर मुक्त आकाशीय राम कथा पार्क में छाया करने की व्यवस्था का निर्देश दिया। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव का आरंभ इसी राम कथा पार्क से होगा। बता दें कि, इस बार दीपोत्सव में मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। दीपोत्सव का मुख्य आयोजन दिन ढलने के साथ राम पैड़ी परिसर में संयोजित है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

रामलला का किया दर्शन
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन—पूजन किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई दिशा—निर्देश दिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...