1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-कंस को पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिए

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-कंस को पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर हमले तेज होते जा रहे हैं। अलीगढ़ (Aligarh) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,अखिलेश जी...जब आप को सत्ता मिली थी तब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल के लिए कुछ नहीं किए लेकिन वहां पर 'कंस' को पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर हमले तेज होते जा रहे हैं। अलीगढ़ (Aligarh) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,अखिलेश जी…जब आप को सत्ता मिली थी तब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल के लिए कुछ नहीं किए लेकिन वहां पर ‘कंस’ को पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिए।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि, पहले पैसा लूटा जाता था, विकास एक परिवार का होता था, गरीबों का पैसा दीवारों में चुनवाकर रखते थे ताकि दंगा करा सकें, गरीबों की संपत्ति लूट सकें। आज कोई भी गरीब को प्रताड़ित नहीं कर सकता, गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है क्योंकि उन्हें मालूम है कि अगर वो लूट करेंगे तो पीछे से बुलडोजर भी चलेगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज जब लूट करने वालों पर बुलडोजर चलता है तो सबसे ज्यादा परेशानी सैफई में बैठे लोगों को होती है, इटली वाले भाई-बहन को होती है, अब तो बहन जी भी बोलती हैं कि माफियाओं पर बुलडोजर क्यों चल रहा है?

अलीगढ़ को दिया बड़ा तोहफा
यूपी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अलीगढ़ को 7,100 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। जिसमें 6012 करोड़ की लागत से 660 मेगावाट क्षमता की तापीय परियोजना का लोकार्पण हुआ है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप नहीं हो पाता था चार्ज
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना बिजली के स्मार्टफोन और लैपटॉप चार्ज ही नहीं हो पाते थे, लेकिन हमारी सरकार निर्बाध रूप से बिजली दे रही है। पिछली सरकारें महंगे दामों पर बिजली खरीदती थीं और उसका बोझ जनता पर डाल देती थी। यही नहीं लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी।

 

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम,कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...